पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा स्थापित स्कूटर इंडिया जो 1994 तक स्कूटर का सफल निर्माण करती रही आज विक्रम (थ्री व्हीलर) बना रही है और मुनाफे में चल रही है लेकिन हजारों कर्मचारियों के भविष्य को दांव पर लगाकर उनके परिवार के भविष्य को दांव पर लगाकर भाजपा की सरकार स्कूटर इंडिया को बेचने की तैयारी कर रही है
एक तरफ मेक इन इंडिया की बात करके डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर चल रहा है मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को बंद करने का तैयारी कर रही ये भाजपा की सरकार।
स्कूटर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन में, कर्मचारियों के समर्थन में आज प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू पहुंचे और उनकी लड़ाई आगे तक लड़ने का भरोसा दिलवाया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्त्ता स्कूटर इंडिया की एक-एक कर्मचारी के साथ है। कांग्रेस पार्टी उसकी लड़ाई लड़ती रहेगी और स्कूटर इंडिया को किसी भी कीमत पर बिकने नहीं देगी