मुंबई: बॉलिवुड की मशहूर अदाकार पद्मश्री का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से अचानक दुनिया छोड़कर चली गईं। शनिवार आधी रात के बाद फिल्म इंडस्ट्री को जब इस दुखद खबर का पता चला तो शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय फिल्म जगत श्रीदेवी के अप्रत्याशित निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। आइए देखते हैं बॉलिवुड से जुड़ी हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर क्या कहा है…
सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के निधन पर अपनी बेचैनी का इजहार किया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट तो नहीं किया कि वह श्रीदेवी के निधन से परेशान हैं, लेकिन उन्होंने इस ओर इशारा जरूर दे दिया कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नही रहीं
धीरे-धीरे जब इंडस्ट्री को लोगों को इस खबर की जानकारी मिलने लगी तब ट्विटर पर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चल पड़ा। मशहूर अभिनेत्री सुस्मिता सेन ने लिखा, ‘मुझे अभी-अभी जबर्दस्त हृदयाघात से मैडम श्रीदेवी के निधन की जानकारी मिली। मैं स्तब्ध हूं। खुद को रोने से नहीं रोक पा रही हूं।’
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया, ‘स्तब्ध हूं। मेरे पास कोई शब्द नहीं है। परिवार, मित्रों और सिनेमा की डार्लिंग श्रीदेवीजी के फैन्स के प्रति संवेदना।’
हेमा मालिनी ने कहा